
सभी यात्री ध्यान दे बनारस से मुंबई जाने वाली ट्रेन शाम 7 बजे के तीस मिनिट पर चलने वाली है ।तो सभी यात्री से अनुरोध है वो अपना समान का ध्यान रखे किसी भी चीज के खोने की जिम्मेदारी रेल विभाग का नहीं होगा।
इस आवाज को सुनते ही सारे लोग अपने अपने सामान बांध कर तैयार हो जाते हैं। लेकिन एक लड़की तो जैसे कही गुम सी चलती जा रही थी। जहां चारों तरफ इस लोकल ट्रेन को पकड़ने के लिए भीड़ एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ रही थी वहीं ये लड़की जैसे अपने किसी सोच में गुम थी। इतनी भीड़ में भी वो अकेली थी।

Show your support

Write a comment ...